डीसी कार्यालय के बाहर पेड़ पर लटका मिला नायब तहसीलदार का शव

करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वह 40 साल के थे और भरतपुर के बाई गांव के निवासी थे। राजेंद्र सिंह को पांच दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर किया गया था। उनकी पहचान जेब में रखे आधार कार्ड से हुई। वह कलेक्ट्रेट के सामने एक मकान में किराए से रह रहे थे।
 
डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया।

जांच के दौरान जब हम करौली स्थित उनके किराए के मकान पर पहुंचे तो उनके पर्स में एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि बीमारी के चलते परेशान हूं। संभवत: बीमारी के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। परिजन जो रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र सिंह भरतपुर की वैरा तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात थे, जिसके बाद उनकी नियुक्ति धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर हुई। उनके परिवार में दो बेटियां हैं जो पढ़ाई कर रही हैं। उनके बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र को किसी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web

News Hub
Icon