कैथल में 2 दिन भारी बारिश का अलर्टः 12 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान में भी आई गिरावट

हरियाणा के कैथल में सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ही कभी धूप तो कभी छांव हो रही है। इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में भी गिरावट आई है।
 
हालांकि बारिश से पहले उमस भी काफी है। इस उमस ने लोगों को काफी परेशान भी किया है। सुबह से ही करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ जाएगा। वहीं राहत की बात यह भी है कि अभी तक जिले में डेंगू और मलेरिया का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। सोमवार सुबह तापमान 33 डिग्री रहा कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में धान की रोपाई के काम में तेजी आएगी। रविवार शाम को हुई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली।सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web