देश के इन इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर, मौसम विभाग का इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट

 
Weather Updates imd forecast Fog-cold wave 10 days of December heavy on Delhi severe, cold in UP-Bihar, rain alert, South States, Weather news, weather update, imd bulletin, Delhi's cold, how long will the cold last, where will it rain, fog, cold wave, cold in Uttar Pradesh, cold in Bihar, मौसम की खबरें, मौसम अपडेट, imd बुलेटिन, दिल्ली की सर्दी, कब तक पड़ेगी सर्दी, कहा होगी बारिश, कोहरा, शीतलहर, उत्तर प्रदेश में सर्दी, बिहार की सर्दी,

Weather news: देश की राजधानी दिल्ली और कई राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। वही पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से लेकर माइनस में पहुंच गया है। जिसके चलते अब मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरा अपना प्रकोप दिखा रहे है।  ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. दिल्ली में अगले 10 दिन सर्दी को लेकर काफी भारी होने वाले हैं.   

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने 22 से 24 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में, 20 से 22 दिसंबर तक पूर्वी राजस्थान और झारखंड में, 21 और 22 दिसंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी है।  

पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस में

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य भारत के इलाकों में तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।  

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हुई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।  

शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली समेत कई राज्य शीतलहर से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 से 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और 20 से 21 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी शीतलहर का असर 20 से 25 दिसंबर के बीच महसूस किया जाएगा।  

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिणी भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 दिसंबर के बीच मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

Tags

Around the web