Delhi Weather Forecast: दिल्ली में सर्दी का कहर जारी, वीकेंड तक शीतलहर की संभावना, जानें ताजा मौसम अपडेट

 
Delhi Weather Forecast

Delhi Weather Forecast: राजधानी में सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को भी दिन के समय तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि धूप की तपिश महसूस हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।  

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान:

- लोदी रोड: 4.4 डिग्री  
- आया नगर: 3.8 डिग्री  
- गुरुग्राम: 4.8 डिग्री  
- नरेला: 4.7 डिग्री  
- पूसा: 3.2 डिग्री  

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को शीतलहर के चलते सुबह के समय स्मॉग और धुंध छाई रह सकती है। तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री  वही न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रहने की संभावना है। 14 दिसंबर तक भी शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। स्काईमेट का कहना है कि वीकेंड तक ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने की ओर

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश करेंगी।  इन हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।  

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

शीतलहर की स्थिति

बुधवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसके चलते शीतलहर घोषित की गई थी। गुरुवार को तापमान गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, शीतलहर घोषित करने के लिए सामान्य न्यूनतम तापमान से अधिक अंतर होना जरूरी है। 

आगामी दिनों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर के जारी रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय धुंध और स्मॉग से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वीकेंड पर भी तापमान में गिरावट के साथ ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Tags

Around the web

News Hub
Icon