Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन झमाझम बारिश की आशंका, जानें मौसम विभाग का अपडेट

हरियाणा राज्य में 7 जुलाई तक मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है, जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन झमाझम बारिश की आशंका, जानें मौसम विभाग का अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

2 जुलाई, 2024 :

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 7 जुलाई तक मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है, जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

मानसूनी हवाओं के कारण 3 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में रुक-रुक कर बादल छाए रहने और हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक बनी रहेगी।

Tags

Around the web