Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग दी ताजा अपडेट

हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। इस बीच आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को आईएमडी ने पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग दी ताजा अपडेट

हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। इस बीच आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को आईएमडी ने पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश मेवात में दर्ज की गई। यहां 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि इससे पहले हिसार में 14.6 मिमी, कुरुक्षेत्र में 12.0 मिमी, मेवात में 5.5 और पानीपत में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

इसके अलावा हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पंचकूला में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आज फिर प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक हरियाणा में बारिश हो सकती है।

Tags

Around the web