Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इस बार मानसून मेहरबान है। आज भी प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दो दिन यानी आज और कल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद दो दिन मौसम साफ रह सकता है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 तारीख को मौसम साफ रह सकता है।