Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून की वापसीः इन 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, किसानों को मिलेगी राहत
हरियाणा में मौसम विभाग ने 27 अगस्त से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। इसके चलते पलवल, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 27, 2024, 06:24 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का बदलाव: मानसून ने दी दस्तक, 27 अगस्त से तेज बारिश की संभावना
हरियाणा में मौसम विभाग ने 27 अगस्त से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। इसके चलते पलवल, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून सीजन में अब तक 59% कम बारिश हुई है, जो सामान्य से कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा, जिसके कारण सूबे में बारिश के आसार बने हुए हैं। जुलाई में कम हुई बरसात के कारण धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।
कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई है, जबकि 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। अगस्त महीने में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हो चुकी है।