Haryana Weather Alert: हरियाणा में रुका मानसून, अब 3 दिन उमस भरी गर्मी से रहेंगे बेहाल, जानें मौसम की ताजा अपडेट

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून अब 3 दिन का ब्रेक लेगा, जिसके बाद प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई यानी आज हरियाणा के 4 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में रुका मानसून, अब 3 दिन उमस भरी गर्मी से रहेंगे बेहाल, जानें मौसम की ताजा अपडेट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून अब 3 दिन का ब्रेक लेगा, जिसके बाद प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई यानी आज हरियाणा के 4 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

इनमें करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं, इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहने वाला है और तेज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश में मानसून शांत रहेगा। इसके बाद 12 जुलाई से यह फिर से सक्रिय होगा।

इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो हरियाणा के 9 जिलों में बारिश हुई। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 23.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके अलावा नूंह में 19.0 मिमी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में 14.0 मिमी, पंचकूला में 3.0 मिमी, हिसार में 2.2 मिमी, भिवानी में 1.0 मिमी, सिरसा और करनाल में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, कुछ जिलों में आज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web