Haryana Weather Alert: हरियाणा में कमजोर हुआ मानसून, इस दिन के बाद फिर से हो जाएगा सक्रिय, जानें कहां कंहा हो सकती है बारिश

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 28 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी। तब से लगातार बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कमजोर हुआ मानसून, इस दिन के बाद फिर से हो जाएगा सक्रिय, जानें कहां कंहा हो सकती है बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 28 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी। तब से लगातार बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई के बाद हरियाणा में फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक रहेगी। इसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह से हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बारिश के बाद धूप निकल आई और गर्मी व उमस का एहसास होने लगा। लोग अब उमस व गर्मी से परेशान हैं।

हालांकि आने वाले दिनों में फिर से बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 7 जुलाई को भी प्रदेश के 10 जिलों में सुबह से लगातार बारिश हुई। इससे यहां तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम और हिसार में 59.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web