Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन प्रवेश करेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

हरियाणा के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 जून को मानसून के प्रवेश करने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी के साथ 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन प्रवेश करेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

 Haryana Weather:  हरियाणा के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 जून को मानसून के प्रवेश करने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी के साथ 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून गतिविधियों के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं और अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने भीषण गर्मी और लू पर लगाम लगाई है। मानसून की दोनों शाखाओं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाओं के टकराने से प्रदेश में बादल बन रहे हैं, जिससे प्री-मानसून गतिविधियां हो रही हैं।

इसके चलते बुधवार को प्रदेश के गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला, जींद और पानीपत जिलों में बारिश हुई। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार नम हवाओं के चलते जहां अभी तक प्री-मानसून गतिविधियां नहीं हुई हैं, वहीं आम लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इस दौरान प्रदेश में रात का तापमान 24.0 से 31.0 डिग्री और दिन का तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम प्री-मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेश में मानसून के आगमन का रास्ता धीरे-धीरे साफ होता जा रहा है।

मानसून 28 जून को हरियाणा एनसीआर दिल्ली पहुंचेगा और 1 से 2 जुलाई तक पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 29 और 30 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिमी) वर्षा होने की संभावना है।

Tags

Around the web