Haryana Weather: जून से अब तक राज्य में सामान्य से 8% कम बारिश हुई, आगे भी मौसम में कोई बदलावा संभव नही

हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन 1 जून से 7 जुलाई तक सामान्य से करीब 8 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान 70.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 78.5 एमएम है। सिर्फ 10 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 जिले अंबाला, चरखी दादरी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
 
बीती रात से रविवार सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश में हिसार में सबसे ज्यादा 59.4 एमएम और सिरसा में 64.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की व्यापक सक्रियता देखने को नहीं मिल रही है। फिर भी छिटपुट बारिश की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी भागों में बारिश होती है तो दक्षिणी में बारिश नहीं होती। पश्चिमी भागों में बारिश होती है तो पूर्वी भागों में बारिश नहीं होती।

हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी भागों विशेषकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22.0 से 27.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.0 से 37.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

आगे ऐसा रहेगा मौसम

8 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में ही देखने को मिलेगा। मानसून टर्फ लाइन हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली व राजस्थान के दक्षिण में रही तो प्रदेश में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वातावरण में भरपूर नमी होने से आमजन को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 12 जुलाई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 से 15 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

कहां और कितनी बारिश

अंबाला - 6.4 मिमी

हिसार - 59.4 मिमी

सिरसा - 64.5 मिमी

भिवानी - 1.1 मिमी

चरखी दादरी - 1.0 मिमी

महेंद्रगढ़ - 22.0 मिमी

नूंह - 26.0 मिमी

रेवाड़ी - 12.5 मिमी

सोनीपत - 1.5 मिमी
(नोट: बारिश के आंकड़े रविवार सुबह 8.30 बजे तक के हैं)

Tags

Around the web