Haryana Weather: हरियाणा के इन 12 जिलों में 4 दिन तक लगातार झमाझम बारिश की संभावना, देखें मौसम का मिजाज

हरियाणा में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 7 दिनों से हरियाणा के अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है।
 
24 घंटे के दौरान प्रदेश में 2.9MM बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस बार मानसून में 56 फीसदी बारिश की कमी पूरी हो चुकी है।

हरियाणा में मानसून ने 28 जून को दस्तक दी थी, उस समय 92 फीसदी बारिश की कमी थी। अब यह घटकर 36 फीसदी रह गई है। वहीं, मानसून सीजन में प्रदेश में 41.2MM बारिश हो चुकी है।

वहीं, पंजाब में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 9 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी में 60 सड़कें बंद हो गई हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन के कारण हाईवे पर दरारें आ गई हैं। इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon