Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के बाद अब बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है, जिससे हरियाणा में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में आज से मौसमी गतिविधियां शुरू होंगी जो अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेंगी। कल हरियाणा के पश्चिमी इलाकों, दिल्ली, पहाड़ी राजस्थान, मध्य प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र और दक्षिण उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।