Haryana weather:हरियाणा में फिर लौट सकती है ठंड, 1-2 मार्च को बारिश के आसार; तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की है संभावना।

 
Haryana weather:हरियाणा में फिर लौट सकती है ठंड, 1-2 मार्च को बारिश के आसार; तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की है संभावना।
Haryana weather: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी। Haryana weather:हरियाणा में फिर लौट सकती है ठंड, 1-2 मार्च को बारिश के आसार; तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की है संभावना। Haryana weather Haryana weather: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिश्रण से मौसम में बार-बार बदलाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। इस विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 29 फरवरी रात्रि को एक नये मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश भर में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी। Haryana weather:दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा  रविवार को दिन भर धूप व बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा। Also Read: Tractor Subsidy: ट्रैक्टर खरीदने पर हरियाणा सरकार दे रही एक लाख तक की सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
Haryana weather:इन जिलों में मौसम का हाल झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई है। मौसम में ठंडक है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। Haryana weather:सोनीपत में सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 101 पर था। Also Read: Disadvantages intermittent fasting: भूखा रहने पर शरीर में पड़ता है यह खास असर, वजन कम करने के लिए न छोड़े खाना Haryana weather:रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम ठंडक भरा है। हवाएं भी चल रही हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। Haryana weather:नारनौल क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Haryana weather:करनाल में सुबह हल्के बादल थे लेकिन तेज धूप निकली हुई है, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। Haryana weather:अंबाला में भी सुबह से धूप निकली हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अभी कुछ दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा।

Around the web

News Hub
Icon