हरियाणा के इन जिलों में जबरदस्त बारिश का अलर्टः 2 जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिती , जानें कैंसा रहेगा मौसम का मिजाज

 हरियाणा में आज भी मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी।
 
हरियाणा के इन जिलों में जबरदस्त बारिश का अलर्टः 2 जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिती , जानें कैंसा रहेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में आज भी मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी।

अधिक नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। 24 घंटों के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल के 5 जिलों में ऑरेंज वेदर अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल के चुवाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के चंबा के चुवाड़ी में सबसे ज्यादा 64 एमएम (MM) बारिश हुई है, जबकि चंबा जिले में भारी बारिश का कोई ऑरेंज अलर्ट नहीं था। सिरमौर के पांवटा में 38.2 MM, राजगढ़ में 32 MM, सलूणी में 22 MM, कांगड़ा में 11 MM, मनाली में 10 MM, धर्मपुर में 8 MM और देहरा में 8 MM बारिश हुई।

हिमाचल के होटलों में ऑक्यूपेंसी घटी

बारिश के अलर्ट के बाद हिमाचल के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से घटकर 40 फीसदी रह गई है।

मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी से पर्यटक डरे हुए हैं। दरअसल पहाड़ों में हल्की बारिश हो रही है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

पिछले तीन दिनों में कुल्लू जिले में उतनी बारिश हुई जितनी गर्मी से राहत पाने के लिए जरूरी थी। उन्होंने मौसम विभाग से ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

हिमाचल के इन जिलों में अलर्ट

हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
मुख्य बारिश महेंद्रगढ़ में दर्ज की गई। यहां 163 MM बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सिरसा में 72.6 MM और चंडीगढ़ में 21.6 MM बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अलर्ट पर रखे गए जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

सोमवार से सक्रिय हुआ मानसून
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के चलते कुछ ही जगहों पर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है।

दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।

जून में हरियाणा में 47 फीसदी कम बारिश
हरियाणा में जून महीने में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश हुई। फरीदाबाद और पानीपत को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई।

जून में अंबाला और पंचकूला में सामान्य से 90 फीसदी कम बारिश हुई, यमुनानगर में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश हुई, कैथल और करनाल में 80 फीसदी कम बारिश हुई, चरखी दादरी में 76 फीसदी कम बारिश हुई, कुरुक्षेत्र में 68 फीसदी कम बारिश हुई, महेंद्रगढ़ में 58 फीसदी कम बारिश हुई।

हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags

Around the web