हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिशः पंजाब में कुछ घंटों में इन स्थानों पर मौसम बिगड़ेगा, देखें मौसम का हाल

हरियाणा में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले मानसून ने गुरुवार को पंजाब और हिमाचल में प्रवेश किया था। आज यह चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। इन तीनों जगहों पर 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिशः पंजाब में कुछ घंटों में इन स्थानों पर मौसम बिगड़ेगा, देखें मौसम का हाल

हरियाणा में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले मानसून ने गुरुवार को पंजाब और हिमाचल में प्रवेश किया था। आज यह चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। इन तीनों जगहों पर 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार दोपहर हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रोहतक और नारनौल में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पंजाब के संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही लोक निर्माण विभाग ने फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बारिश खत्म होने तक फील्ड कर्मचारियों को छुट्टियां नहीं मिलेंगी। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों को अगले ढाई महीने तक सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। इन आदेशों के बाद पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार को हर समय सड़क पर तैनात रहना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से नीचे दो दिनों से हो रही बारिश और हवा के कारण हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे है। शुक्रवार को सिरसा में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री रहा। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 24.3 दर्ज किया गया। भिवानी में करंट लगने से महिला की मौत भिवानी के हसन गांव में महिला शर्मिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में बने ट्यूबवेल को चलाने गई थी। बारिश के बाद जलभराव के कारण ट्यूबवेल की तार में करंट आ गया था। जिससे महिला तार से चिपक गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बिजली लाइन बंद की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

नूंह में पानी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

नूंह के पिनगवां कस्बे में ईदगाह के पास शुक्रवार को पानी में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान पिनगवां निवासी जावेद पुत्र सलीम के रूप में हुई है। सात वर्षीय मासूम सुबह करीब 9 बजे अपने भाई-बहनों के साथ घर से थोड़ी दूर खेलने गया था। जहां वह नहाने के लिए गड्ढे में भरे पानी में कूद गया। गड्ढे की गहराई करीब आठ फीट बताई जा रही है। बच्चा इसमें डूब गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।

हिमाचल में मलबे में दबे 6 वाहन, पुल खतरे में
हिमाचल में पहली बारिश ने शिमला और सोलन में तबाही मचा दी। सोलन के कुनिहार में भारी बारिश के बाद गंभर पुल फिर खतरे में आ गया। वहीं, शिमला के भट्टाकुफर-आईएसबीटी बाईपास, चुरट नाला और ढली टनल के पास एक स्कूल के पास मलबा आने से 6 वाहन इसकी चपेट में आ गए। कुनिहार-नालागढ़ स्टेट हाईवे के अलावा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्रामीण सड़कें भी बंद हो गई हैं।

Tags

Around the web