IMD Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
हरियाणा के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है। कल रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 26, 2024, 09:33 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है। कल रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, पानीपत, सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 तारीख की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।