Monsoon 2024: आधे हरियाणा में मानसून की एंट्री, आज पूरे प्रदेश में होगा सक्रिय; 3 दिन के लिए Yello अलर्ट जारी

हरियाणा में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को मानसून ने हरियाणा के दक्षिणी और उत्तरी इलाकों में दस्तक दे दी। एक तरफ राजस्थान के रास्ते भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक (कुछ इलाके) और फरीदाबाद में मानसून ने दस्तक दी, तो दूसरी तरफ उत्तर के रास्ते यमुनानगर के कुछ इलाकों में प्रवेश किया।
 
पहले ही दिन गुरुग्राम में 100.5 एमएम और मेवात में 125 एमएम बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में भी पांच एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। शनिवार को मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। अगले तीन दिन तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बार हरियाणा में मानसून तय तिथि से एक दिन बाद पहुंचा है। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की तय तिथि 27 जून है। पहले दिन यह कमजोर रहा। गुरुग्राम और मेवात को छोड़कर बाकी जगहों पर बूंदाबांदी हुई है।

मानसून की दस्तक के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि, अब लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 78 फीसदी तक दर्ज की गई। सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web