हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तारः आज से 2 दिन तकजबरदस्त बारिश की सभांवना!

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसकी तीव्रता सिर्फ 2 दिन ही रहेगी। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
 
हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तारः आज से 2 दिन तकजबरदस्त बारिश की सभांवना!

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसकी तीव्रता सिर्फ 2 दिन ही रहेगी। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी बारिश देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश हुई थी। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 19 जुलाई तक प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है।

इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 2 दिन तक मानसूनी गतिविधियां रहेंगी, लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान धूप निकलने से उमस का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

अंबाला-यमुनानगर में भारी बारिश का अनुमान
वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। इसके तहत 17 से 19 जुलाई की रात तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई।

अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, आने वाले दिनों में फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है।

प्रदेश में 36 फीसदी कम बारिश

प्रदेश में 1 जून से 17 जुलाई तक अब तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य बारिश 133.2 एमएम होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 84.8 एमएम रिकॉर्ड दर्ज की गई है। इसी तरह राज्य के 4 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon