हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसूनः 19 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, धूप भी रहेगी और साथ में उमस भी

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसका असर सिर्फ 2 दिन तक ही रहेगा। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
 
इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश हुई थी। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 19 जुलाई तक प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 2 दिन तक मानसूनी गतिविधियां रहेंगी, लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान धूप निकलने से उमस का सामना करना पड़ सकता है। अंबाला-यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इसके तहत 17 से 19 जुलाई रात तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई। अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों में फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 36 फीसदी कम बारिश 1 जून से 17 जुलाई तक अब तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य बारिश 133.2 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 84.8 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसी तरह प्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon