हरियाणा में 28 जून को प्रवेश करेगा मानसून, 28 और 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा-राजस्थान के ऊपर पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का टकराव क्षेत्र बनने से 26 और 27 जून को प्रदेश में बारिश की संभावना है। 28 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी नम हवाएं आ रही हैं। अरब सागर के ऊपर भी एक चक्रवात बन रहा है, जिससे भरपूर दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर मैदानी राज्यों में आ रही हैं।

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन तीनों के प्रभाव से 26 और 27 जून को तेज हवाओं और आंधी के साथ प्री-मानसून गतिविधियां होंगी। ये गतिविधियां भी मानसून लाने में मददगार साबित होंगी।

बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट
मंगलवार को हरियाणा और एनसीआर में ज्यादातर जगहों पर सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। इस दौरान महेंद्रगढ़ में बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में दिन का तापमान 37 से 41 डिग्री और रात का तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक सोनीपत में 32.5, रेवाड़ी में 21, अंबाला में 14.1, यमुनानगर में 10, पानीपत में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Tags

Around the web