हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ बेईमान, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी से राहत मिली है। पंजाब के 13 जिलों में लगातार दूसरे दिन लू का अलर्ट है।
 
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ बेईमान, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी से राहत मिली है। पंजाब के 13 जिलों में लगातार दूसरे दिन लू का अलर्ट है।

इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। कल यानी 27 जून से तापमान में गिरावट आएगी। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण हरियाणा के औसत तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि पंजाब के औसत तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है। चंडीगढ़ में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं हिमाचल के मध्य और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना

पंजाब में 27 जून तक छिटपुट बारिश, 28-29 जून को कुछ स्थानों पर तथा 30 जून-1 जुलाई को अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। हरियाणा में आज छिटपुट बारिश, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई स्थानों पर तथा 30 जून और 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

हिमाचल के मध्य और ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश

हिमाचल में कसौली 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, नाहन एडब्ल्यूएस 25.5, पच्छाद 24.0, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, अर्की 15.0, कटोला 14.4, मनाली 10.0, रेणुका/दाधौ 9.2, सोलन 6.2, गोहर 5.0, शिमला एरो 5.0, जोगिंदरनगर 4.0, पंडोह 4.0, कंडाघाट 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, आज भी मध्य और ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना है। जबकि निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

देश में मानसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

अगले 3-4 दिनों के दौरान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्सों और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून आ सकता है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- कल अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 44 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- मंगलवार शाम को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना- मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ ​​रहेगा। लू के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

पटियाला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाए रहेंगे। आज तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

चंडीगढ़- कल शाम को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

अंबाला- कल शाम को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

पानीपत- कल अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया था। आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

गुरुग्राम- कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

शिमला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

मनाली- मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

धर्मशाला- कल का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

Tags

Around the web