हरियाणा में 3 दिन झमाझम बारिश की अलर्ट, इन जिलों में दिखेगा मानसून का जबरदस्त असर

देश के कई राज्यों में 28 जून से भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण घर और दुकानें जलमग्न हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। पंजाब के पठानकोट से मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के इलाकों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
4-5 दिन तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद जैसे इलाकों में और बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में शनिवार यानी 29 जून को गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला के कालका में मानसून दस्तक देगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार मानसून आगे बढ़ेगा और पूरे हरियाणा और पंजाब में सक्रिय रहेगा।

अगले 24 घंटे में चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को कवर कर लेगा मानसून अगले 24 घंटे में चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को कवर कर लेगा। वहीं, आने वाले चार से पांच दिन लगातार बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आएगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा दिखेगा मानसून का असर

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

शनिवार को उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आंधी और भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जैसे इलाकों में आंधी और सामान्य से ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इस बार बारिश अच्छी होने वाली है

मौसम विभाग के अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसकी शुरुआत पंजाब के पठानकोट जिले से हुई है। उत्तर भारत से जुड़े तीन राज्यों के मौसम की रिपोर्ट हमने दिल्ली स्थित मौसम विभाग को भेज दी है। फिलहाल हमारा मानना ​​है कि इस बार मानसून की बारिश अच्छी होने वाली है।

Tags

Around the web