हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी: 6 जिलों में येलो अलर्ट

 हरियाणा में अभी तक मानसून का अच्छा असर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन में प्रदेश में बारिश हो सकती है। आज रात से मौसम बदलेगा और 24 जुलाई तक खराब रहेगा।
 
हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी: 6 जिलों में येलो अलर्ट
हरियाणा में अभी तक मानसून का अच्छा असर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन में प्रदेश में बारिश हो सकती है। आज रात से मौसम बदलेगा और 24 जुलाई तक खराब रहेगा।

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट है।

प्रदेश में कम बारिश का मुख्य कारण मानसून ट्रफ का दक्षिण की ओर बना रहना है। अब आने वाले दिनों में पाकिस्तान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ रही है।

प्रदेश में अब तक 36 फीसदी कम बारिश हुई है। मात्र 94.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारिश न होने से उमस बढ़ गई है और तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कम बारिश के कारण तापमान फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में उमस से लोग परेशान हैं।

हवाएं उत्तर की ओर चलेंगी

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते हवाएं उत्तर की ओर चलेंगी, जिससे 21 जुलाई की देर रात के बाद हरियाणा में बारिश बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

22 से 24 जुलाई के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के गिलगित बालिस्तान और जम्मू-कश्मीर में मौसम बदल रहा है। इसका असर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान के कुछ इलाकों में 5 दिनों तक रहेगा। इससे बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर को बड़ी राहत यह मिलेगी कि वहां चल रही गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के असर से पारा भी नीचे आएगा। बारिश के कारण पंजाब में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon