Weather Update: बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

 
Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही जमकर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए मंगलवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।  

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा  

मंगलवार सुबह दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।  

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर  

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें प्रमुख प्रभावित यूपी के जिले: मुरादाबाद, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, रामपुर और लखीमपुर खीरी है।  वही पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देश के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर भी देखा जाएगा।  

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी  

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर: रविवार रात को तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  कोनिबल (पंपोर): यहां का पारा माइनस 6 डिग्री तक गिर गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। हिमाचल प्रदेश के कल्पा में 33 साल बाद दिसंबर में यहां का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 1991 में 19 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।  राज्य के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जबकि पहाड़ों पर तापमान में मामूली सुधार देखा गया।  

आगे का मौसम पूर्वानुमान  

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरा बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-NCR समेत अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट हो सकती है।  मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े पहनें और सुबह-शाम कोहरे के दौरान यात्रा में सावधानी बरतें।

Tags

Around the web