Weather Update: हरियाणा के इन 4 जिलों में बारिश की संभावना; 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 12 से फिर रफतार पकड़ेगा मानसून

हरियाणा में हवा की दिशा बदलने से मानसून की गति धीमी पड़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के 4 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।
 
मौसम विभाग के अनुसार आज करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज/बिजली/अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी 18 जिलों में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे हवा में मौजूद नमी उमस को बढ़ाने का काम करेगी। दिन का तापमान बढ़ेगा तो रात का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना के चलते उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी अब तक मानसून की बात करें तो हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इन जिलों में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है। शेष जिलों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन अब अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

12 तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से मानसून की गतिविधियां कम हो जाएंगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

अभी तक मानसून की बात करें तो महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात जिले में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

प्रदेश में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय नहीं रहेगा। 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

Tags

Around the web